बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता जीआरपी थाने की टीम ने गुरुवार को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवबाबू ने बताया कि रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चोरी गए मोबाइल व अन्य सामान चोरी के मुकदमे में आरोपियों की तलाश को टीमें गठित की गई हैं। गुरुवार को सुबह माल गोदाम तरफ आउटर में टिनशेड के पास 20 वर्षीय एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पैंड की जेब से फोन काले रंग का मिला। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने खुद को पवन उर्फ ठोकिया निवासी बिसंडा बताया। इस मोबाइल से संबंधित चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है। पवन उर्फ ठोकिया शातिर किस्म का अपराधी है, जो ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन व कीमती सामान आदि चोरी करता और बेचता है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.