भागलपुर, जनवरी 7 -- चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल कर पैसे उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार साइबर पुलिस की कार्रवाई, कहलगांव के रितेश ने की थी शिकायत भागलपुर, वरीय संवाददाता। चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल कर यूपीआई के माध्यम से खाते को खाली करने वाले गिरोह का साइबर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ऐसी घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें अकबरनगर का रहने वाला चाहत कुमार, अमन कुमार और हबीबपुर शाहजंगी का सौरभ व रितिक कुमार शामिल हैं। घटना को लेकर कहलगांव के रहने वाले रितेश कुमार ने साइबर थाना में चार जनवरी को केस दर्ज कराया था। अमन, चाहत और रितिक मोबाइल चोरी कर सौरभ को सौंप देता था पुलिस की जांच में पता चला है कि चाहत, अमन और रितिक मोबाइल चोरी कर सौरभ को सौंप देता था। सौरभ मोबाइल का लॉक तोड़कर...