सीतापुर, जनवरी 20 -- सीतापुर, संवाददाता। बंद घरों में रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 2.90 लाख रुपये व एक तमंचा, बेल्चा व अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरोह का सरगना हिस्ट्रीशीटर है। सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया कि कोतवाली नगर मछली मंडी निवासी शादाब, रामकोट के काशीराम कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ मामा, शिवालापुरवा रामलीला मैदान निवासी आशीष उर्फ पहाड़ी, घूरामऊ बंगला निवासी मुकेश कनौजिया, आलमनगर के शिवम कनौजिया, ईदगाह तरीनपुर के वैभव सिंह उर्फ आदेश को गल्ला मंडी के पीछे स्थित अर्धनिर्मित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह का सरगना शादाब शहर कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ लूट और चोरी समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। शादाब पर शहर कोतवाली मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.