कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। ट्रक ड्राइवर के साथ हुई चोरी की एक घटना का एसपी के आदेश पर महेवाघाट पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। हालांकि, घटना स्थल फतेहपुर होने की वजह से मुकदमा वहां के धाता थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी रामतीरथ मौर्य ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। आठ जनवरी 2026 की रात अपना ट्रक हिनौता मोड़ स्थित एक ढाबे के करीब खड़ा कर सो गया था। इस दौरान चोरों ने जेब काटकर 2 हजार रुपया नकद व मोबाइल फोन पार कर दिया था। मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी से की थी। महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि एसपी राजेश कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना के लिए फतेहपुर के धाता थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। घटना स्थल धाता थाना क्षेत्र में ही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.