कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा (आंबेडकर नगर) निवासी नरेश कुमार सरोज व राकेश कुमार सोनकर ने ई-रिक्शा खरीद रखा है। मंगलवार की सुबह नरेश का रिक्शा बिसारा टॉवर के समीप महुए की बाग में पलटा पड़ा मिला था। चोर इसकी रिम समेत दो टायर, स्टेपनी, बैट्री एवं चार्जर खोल ले गए थे। जबकि, राकेश के ई-रिक्शा के डाला को मूरतगंज में बेच दिया था। जानकारी किए जाने पर पता चला था कि रसूलपुर गिरसा (पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर) निवासी शाहिल हेला पुत्र दीनबंधु ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। सुबह वह दोनों ई-रिक्शा के पार्ट्स को दूसरे ई-रिक्शा में लादकर बेचने के लिए भरवारी होते हुए मूरतगंज बाजार जा रहा था। इस दौरान घेराबंदी कर ग्रामीणों ने उसे चमंधा गांव के समीप पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.