चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। संवाददाता बहिल पुरवा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर को दबोच लिया है। बीते तीन फरवरी को रुखमा खुर्द के मजरा डांडी निवासी गया प्रसाद तहरीर देकर राज कुमार, मातादीन निवासी डांडी व विनोद निवासी पथरा थाना चित्रकूट मध्य प्रदेश के खिलाफ घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने राज कुमार व मातादीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि विनोद यादव फरार हो गया था। प्रभारी निरीक्षक बहिल पुरवा आशुतोष तिवारी ने बताया कि विनोद को गिरधार बाबा मोड़ के आगे देवांगना रोड पर वन विभाग पौधशाला के पास गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.