कौशाम्बी, फरवरी 6 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की नकदी, अवैध अंग्रेजी शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को कोटिया अमिरसा गांव निवासी श्यामलाल पाल पुत्र राम बहोरी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि कस्बा स्थित एक देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी व शराब चोरी कर ली। मामले में थाना पिपरी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान छोटे पटेल उर्फ विकास पुत्र कल्लू सिंह, निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.