सहरसा, फरवरी 9 -- पतरघट। थाना क्षेत्र में पस्तपार पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि सखुआ निवासी आशिष कुमार की किराना दुकान में 6 फरवरी की रात चोरी हुई थी। कांड दर्ज कर जांच के दौरान दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...