बेगुसराय, फरवरी 12 -- मंसूरचक। थाना क्षेत्र के तेमुंहा गांव के वार्ड संख्या चार निवासी श्याम किशोर चौधरी की पत्नी रामकुमारी देवी जो अहियापुर मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षिका हैं, उन्होंने मंसूरचक थाना में आवेदन देकर कहा है कि 11 फरवरी को विद्यालय से शाम करीब 4:30 बजे घर लौटने पर किचेन का ग्रिल टूटा देखा। घर में अंदर जाने पर गोदरेज का लॉकर टूटा हुआ था और 32,000 नकद, डेढ़ भर की सोने की चैन एवं चार आना भर के कान के फूल गायब थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर पड़ोसी निरोज चौधरी के पुत्र जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर बाजोपुर गांव निवासी विवेक कुमार व आर्यन कुमार को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद तेमुंहा...