कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन होटल के पीछे स्थित एक बाउंड्री वॉल के पास बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक कंटेनर ट्रक से बिजली के तार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने पाया कि कंटेनर पर बिजली के तार लोड कर दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी तार से संबंधित कोई वैध कागजात पुलिस को नहीं दिखा सके। गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा थाना क्षेत्र के बजरंग मोहल्ला निवासी कुशाग्र कुमार व राजेश कुमार तथा उत्तर प्रदेश निवासी कंटेनर चालक लव कुश शामिल हैं। पुलिस ने कंटेनर और तार को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...