कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले से चोरी की गई गाय का वध कर अवशेष कुंए में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह अंबारी रोड स्थित कुंए में अवशेष मिलते ही इलाके भर में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे हिंदू संंगठनों के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। पशु पालक ने अज्ञात के खिलाफ गोवध की तहरीर दी है। डीएसपी ने थाना प्रभारी को आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है। सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद किसानी करते हैं। उन्होंने एक गाय भी पाल रखी थी। शुक्रवार रात दरवाजे के सामने बंधी उनकी गाय चोरी कर ली गई। सोमवार सुबह गाय का अवशेष कस्बे में ही अंबारी रोड स्थित कुंए में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश सचिव रामब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.