गया, दिसम्बर 31 -- फोटो फतेहपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र से सटे सिंहगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के बाइक के साथ एक युवक पकड़ा गया। वह फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारीखुर्द गांव का रहने वाला है। सिंधुगढ़ थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर एंटी क्राइम एस ड्राइव में वाहन जांच की गई। जांच के दौरान चोरी के बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा गया। यह बाइक पश्चिम बंगाल से चोरी की गई है। चोरी के साथ पकड़ा गया युवक का नाम मो. कलाम है जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारीखुर्द गांव का रहने वाला है। इस मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...