सीवान, जनवरी 19 -- सिसवन। चैनपुर ओपी पुलिस ने चैनपुर बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक सिसवन थाना क्षेत्र के सुवाही गांव निवासी पुनीत कुमार राम और रणधीर कुमार राम है। पुलिस ने चैनपुर बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। कागजात मांगने के बाद इन दोनों ने कागज दिखाने से इनकार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...