सीवान, जनवरी 16 -- सिसवन। चैनपुर ओपी पुलिस ने पिपरा गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान में चोरी के बाइक के साथ तीन युवको को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवको में मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी दीपक कुमार यादव, सोनु कुमार यादव व विकास कुमार यादव है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने पिपरा गांव के पास वाहन जांज अभियान चलाया। जिसमें तीनों युवक बाइक से सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया व गाड़ी की कागजात की मांग की तो युवक गाड़ी के कागजात नहीं दे पाए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...