पलामू, नवम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र की कचहरी ओवरब्रिज के समीप से बुधवार के रात में चोरी के बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।आरोपी की पहचान लातेहार जिला मनिका थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी जाकिर हुसैन के रूप में की गई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गस्ती के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार के रात करीब 9:30 बजे जेएच 03 एफ ए 0344 हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को ढला कर ले जाते हुए देखा गया।शक के आधार पर पूछताछ की गई तो संतोष जनक जवाब नहीं दिया इसके बाद हिरासत में लेते हुए थाना लाकर पूछताछ की गई तो उसने बाइक चोरी कर भागने की बात स्वीकार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक में लगे नंबर प्लेट एवं इंजन नम्बर फर्जी बता रहा है यह बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.