विकासनगर, जुलाई 11 -- सहसपुर पुलिस ने चोरी की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से खुखरी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सहसपुर थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार रात को थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बड़ा रामपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिला। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक खुखरी बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी के प्रयास में घूम रहा था। आरोपी की पहचान अबुजर झोझा पुत्र जहीर झोझा निवासी बडा रामपुर सहसपुर के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...