जौनपुर, जनवरी 31 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि 26 दिसंबर की रात बटाऊबीर के सरायगुंजा गांव में एक घर में सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया जा रहा था। घरवालों के जागकर शोर मचाने पर चोरों ने खुद को घिरता देख फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में गृहस्वामी सियाराम सोनी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को शाहपुर पीली नदी के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल खुटहन थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी रुस्तम कंकाली को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...