रुद्रपुर, अगस्त 4 -- किच्छा। बीते रविवार रिलायंस पेट्रोल पंप के स्वामी के घर में घुसकर चोरी के प्रयास में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिलायंस पेट्रोल पंप के स्वामी मदन मोहन मदान पुत्र प्यारे लाल मदान निवासी बलवंत कॉलोनी वार्ड 10 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार के सदस्य रविवार को घर पर नहीं थे। घर पर ताला लगा था। इस दौरान दोपहर लगभग एक बजे बाइक पर सवार दो व्यक्ति दीवार कूदकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर आरोपी उन्हें तमंचा दिखाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.