औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- धान और टीवी चोरी के मामले में गुरुवार को माली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के समान के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी ऋतिक कुमार और जीनू कुमार तथा सोनौरा गांव निवासी नेहाल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने चोरी का समान जब्त कर लिया है और गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...