गंगापार, दिसम्बर 29 -- चोरी की घटना के दो साल बाद शराब के नशे में युवक ने चोरी कबूल की और चोरी का सामान छुपाने की जगह भी दिखाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के कटाता जलालपुर गांव निवासी राम सजीवन के यहां 20 जनवरी 2023 को पानी की मोटर, सबमर्सिबल मशीन आदि की चोरी हुई थी। राम सजीवन ने 21 जनवरी 2023 पुलिस का तहरीर देकर तीन लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ की, लेकिन उन्होंने जुर्म नहीं कबूला, न ही कोई सबूत मिला। ऐसे में पुलिस ने शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। इसके बाद भी गांव में चोरियां होती रहीं लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया। राम सजीवन के परिवार वालों को जिन-जिन युवकों पर शक था, उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। 17 दिसंबर 2025 को युवकों ने संदिग्ध आरोपियों को शराब पिलाई। नशे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.