आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मोलनापुर ब्रिज के समीप से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के दो चार पहिया वाहन बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे। देवगांव कोतवाल के सब इंस्पेक्टर सुभाष तिवारी और हरिश्चंद यादव शुक्रवार सुबह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोलनापुर ब्रिज की पटरी पर चार पहिया वाहन के पास खड़े दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के दो चार पहिया वाहन बरामद किए। पकड़े गए लोगों में अजय कुमार पटेल पुत्र अशोक पटेल ग्राम दबिलहा थाना बरसठी जनपद जौनपुर एवं इरफान पुत्र मलिक शेख मंसूर ग्राम महुआरी थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश चोरी के व...