संभल, मार्च 20 -- पुलिस ने दो दिन पूर्व घर व स्कूल में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान व दस हजार की नकदी बरामद की है। बीती 18 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के सांभव जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर 30,000 रुपये नकद चुरा लिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं उसी दिन कम्पोजिट विद्यालय खंडुआ के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर स्कूल से सामान चोरी कर ले गए। इसमें गैस सिलेंडर और लोहे की कढ़ाई भी शामिल थी। पुलिस ने बुधवार को करैली रोड स्थित ईंट भट्टे के पास से आरोपी आलोक निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से सिलेंडर, कढ़ाई के साथ दस हजार रुपये बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.