गढ़वा, दिसम्बर 15 -- गढ़वा। शनिवार रात जिलांतर्गत भंडरिया थाना क्षेत्र में घर का दरवाजा तोड़कर धान कुटने की मशीन और अन्य सामानों की चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान के द्वारा छापामारी दल का गठन कर गुप्तचरों और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापामारी की। उक्त क्रम में चोरी की घटना के 12 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक उद्भेदन किया गया। छापामारी टीम की ओर से धंसनी गांव से जीतू कच्छप और राजेंद्र भुइयां को रंगे हाथ चोरी के समान धान कुटाई का एक मशीन, एक सीसीटीवी वेब कैमरा, कंबल, दरवाजा का पर्दा व दरवाजा तोड़ने का लोहे का पाइप के साथ गिरफ़्तार किया गया। उसके बाद की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में संलिप...