जहानाबाद, नवम्बर 30 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग तेज की गई है। वाहन चेकिंग अभियान में शनिवार की देर रात तक कई वाहन सवार पकड़े गए जिनसे जुर्माने के रूप में एक लाख 25 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। चोरी के तीन वाहन भी बरामद किए गए। चेकिंग में ज्यादातर बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले लोग पकड़े गए थे। उनसे जुर्माना तो लिया ही गया। साथ हीं आगे से सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हेलमेट पहनने की नसीहत दी गई। विधि व्यवस्था को लेकर सड़क मार्गों पर वाहनों की चेकिंग में तेजी लाई गई है। रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान चोरी की दो बाइक और एक टेम्पो बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.