औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- गोह पुलिस ने चोरी गए तीन मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को लौटाए। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि विशेष तकनीकी सहायता से मोबाइल बरामद किए गए। तुलसी बिगहा गांव के अक्षय कुमार, देवहरा गांव के शाहिद अफरीदी और रामनगर गांव के चिंटू कुमार को उनके मोबाइल सुपुर्द कर दिए गए। सभी मोबाइल धारकों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...