बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी किये गए तार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। सफदरगंज पुलिस ने शुक्रवार की सुबह धुन्नी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम बुधनई थाना कोठी प्यारेपुर सरैया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का 20 किलो एल्मुनियम विद्युत तार व 750 ग्राम तांबे का विद्युत तार, तार कटर, एक हेक्सा ब्लेड, एक पेचकस, एक प्लास व एक छोटी टार्च बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद सामान उसने ग्राम पण्डरा स्थित पावर हाउस से चोरी किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...