प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज। माघ मेला के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव के लिए शासन ने शास्त्री पुल पर लोहे की जालियां लगवाई थीं। जिससे कि मेला अवधि में संत-महात्माओं और कल्पवासियों के शिविरों को सुरक्षित रखा जा सके। अब जबकि मेला समाप्त हो चुका है तो पुल पर जालियों के चोरी होने की आशंका से पीडब्ल्यूडी ने जिला प्रशासन से वार्ता के बाद उसे हटाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 24 या 25 फरवरी से कार्य शुरू कराया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन ने मेले के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति से पहले पुल पर लोहे की जालियां लगाई थीं। पुल पर गंगा के हिस्से को छोड़कर डेढ़-डेढ़ किमी के दोनों छोर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करवाई गई थी। मेले का समापन पंद्रह फरवरी को हुआ था। तब तक यह निर्णय नहीं हुआ था कि जालियों को...