मऊ, नवम्बर 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मुस्किया हाईवे के पास से बुधवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी के ट्रैक्टर के साथ भागते हुए पकड़ लिया। कोतवाली लाकर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। बता दें कि सोमवार की रात ईंट.भट्ठे से खड़ा ट्रैक्टर गायब होने के बाबत भट्ठा मालिक ने कोतवाली पुलिस को दो नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के रास्ते कहीं भाग रहा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर का पीछा कर उसे मुस्किय...