दरभंगा, जनवरी 21 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने टेंपो चोरी के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। वे इसी थाना क्षेत्र के भीगो मोहल्ले के रहने वाले मो. जयदा व मो. मोहसिन हैं। बताया जाता है कि सोमवार की रात भीगो मोहल्ले में पुलिस की गाड़ी गश्ती कर रही थी। इसी दौरान उसे कुछ आवाज सुनाई दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि दो युवक मिलकर टेंपो को काट रहे हैं। जब दोनों युवकों से टेंपो के कागजात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई कागजात नहीं दिखाया। दोनों युवकों को पुलिस पकड़ कर थाना ले आई। जब टेंपो का सत्यापन किया गया तो पाया गया कि वह टेंपो चोरी का था। तब पुलिस ने दोनों युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर दोनों चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उन्हें चिकित्सीय जांच के लिए बहादुरपुर पीएचसी ले गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.