चित्रकूट, जनवरी 15 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर पुलिस ने पराको निवासी अजय पांडेय के मकान में बीते वर्ष एक जून की रात हुई चोरी के मामले में जेवर खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला सोनी पत्नी उमाशंकर सोनी निवासी जग्गू की गली शंकर बाजार कर्वी की रहने वाली है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने का एक नग बरामद किया है। वारदात में शामिल कई आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके है। आरोपितों से पूछताछ के दौरान ही सोनी का नाम आया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...