नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, का. सं.। सीलमपुर पुलिस ने चोरी के छह वाहनों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के मुताबिक, सीलमपुर पुलिस ने रविवार को पानी की टंकी, गौतमपुरी के पास से स्कूटी सवार दो संदिग्धों को पकड़ा। जांच में स्कूटी चोरी की निकली। इसके बाद दोनों आरोपियों 24 वर्षीय साहिल और 23 वर्षीय रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के पांच अन्य वाहन बरामद किए गए। इन्हें दिल्ली के अलग अलग इलाकों से चुराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...