मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी के छड़ और अन्य सामान के साथ शातिर ई-रिक्शा चालक संजय सहनी पकड़ा गया है। वह मुशहरी थाना क्षेत्र के बेदुलिया बिचला टोला का रहने वाला है। पुलिस ने उसे धर्मशाला चौक के पास रविवार की अहले सुबह पकड़ा। फिलहाल उसे नगर थाने पर रख कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पकड़े गए सामानों के संबंध में आरोपित ई-रिक्शा चालक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इधर, नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर आगे कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मामले में पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज करने की भी कवायद की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने पर पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.