गिरडीह, फरवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चोरी की एक घटना का चंद घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी हुए चांदी एवं सोना के जेवरात को उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी मो मेराज अंसारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने मो मेराज को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। इस संबंध में बरवाडीह टुंडी रोडनिवासी मो मिराज अंसारी की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में मो मिराज ने कहा है कि सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे उसके पिता मो सिराज अंसारी नमाज पढ़ने गये हुए थे। उधर से घर आने के बाद देखे कि घर का...