भदोही, फरवरी 21 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाने की पुलिस के हाथ सफलता लगी। चोरी के गैस सिलेंडर के साथ आरोपित को दबोचा गया। 18 फरवरी को प्रमिला देवी पत्नी स्वर्गीय कैलाश नाथ निवासी कैड़ा ने थाने पर तहरीर दिया था। कहा था कि अपने मकान के कमरे को आकाश कुमार गौड़ निवासी कुसौड़ा को किराए पर दिया है। 16 फरवरी की रात एक से तीन बजे के बीच जटाशंकर दुबे निवासी पूरेरघुनाथ थाना फूलपुर, वाराणसी तथा मनोज कुमार तथा विकास विकास निवासी मलेपुर कुछ लोगों के साथ आए थे। घर पर कब्जा करने के नियत से तोड़ फोड़ किए तथा घर में रखा गैस सिलेन्डर तथा अन्य सामान धमकी देकर तोड़-फोड़ करते हुए उठा ले गए थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। मुखबिर की सूचना पर मलेपुर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से विकास को दबोचा गया। उसके पास से एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.