नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। नंद नगरी पुलिस ने सेंधमारी के एक मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने-चांदी के गहने और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के मुताबिक, मामले में गुरुवार रात को नंद नगरी के ई-ब्लॉक निवासी शिकायतकर्ता रविंदर कुमार ने उनके घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से एक एलसीडी टीवी, एक होम थिएटर और सोने चांदी के गहने वाली एक तिजोरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय सूत्रों की मदद से दोनों आरोपियों 32 वर्षीय आरिफ और 28 वर्षीय इरफान उर्फ इमरान की पहचान करके दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्कूटी, होम थिएटर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.