बलिया, मार्च 31 -- बलिया, संवाददाता। मंदिर में महिलाओं के गले से आभूषण की चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया। नवरात्र के पहले दिन रविवार को फेफना के उचेड़ा गांव में काफी भीड़ थी। इस दौरान कतार में खड़ी कई महिलाओं के आभूषण चोरी हो गये। इस मामले में फेफना थाना क्षेत्र के पांडेपुर निवासी भागमनि देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने खुद का मंगलसूत्र तथा भीमपुरा थाना क्षेत्र के देवलवीर निवासी नीलम सिंह के सोने की चेन चोरी जाने की जानकारी दिया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुटी फेफना पुलिस ने गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र के उमडीरही निवासी मति पत्नी राजेश राम को पकड़ लिया। महिला के पास से दोनों महिलाओं के गहने व नगदी बरामद करने के बाद चालान कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.