फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर,संवाददाता। नये साल की पहली भोर में ही शहर में हुई तीस लाख की चोरी के खुलासे के लिये एसपी ने पांच टीमें लगाई हैं। संदिग्धों की धरपकड़ में टीमें जुटी हैं। सीसीटीवी में कैद शातिर का हुलिया पहचानने की कोशिश में टीमें जुटी हैं। हालांकि अब तक सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बता दें कि मसवानी निवासी सबीना बानो पत्नी सरवर 29 दिसंबर को घर में ताला बंद कर परिवार के साथ सिराथू कौशांबी में मायके में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। गुरुवार भोर पहर करीब साढ़े तीन बजे से पांच बजे के बीच में शातिरों ने घर, कमरों का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अलमारी में रखी हुई एक लाख की नगदी सहित करीब तीस लाख के जेवर चोरी हो गए थे। एक शातिर कमरे का ताला तोड़ते हुए घर में लगे सीसीटीवी कै...