गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ पुल के समीप से बुधवार को नगर थाना पुलिस की टीम ने चोरी के नौ किलो एल्यूमिनियम तार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में शहर के जंगलिया वार्ड संख्या 15 मोहल्ला निवासी राजा यादव व प्रेम कुमार तथा जंगलिया वार्ड संख्या 18 मोहल्ला निवासी सुदई ठाकुर शामिल हैं। इस मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पूछताछ पूरी कर गुरुवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि नगर थाना पुलिस बुधवार की रात गश्ती पर निकली हुई थी। इसी दौरान हरखुआ पुल के समीप देर रात घूमते देख पुलिस ने तीनों युवकों को रोककर पूछताछ की। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.