पाकुड़, मार्च 26 -- पाकुड़। चोरी के एक मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल पार्टश के साथ पुलिस ने छह चोर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास तीन बाइक चोर बाइक चोरी करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसीडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी किया गया। छापेमारी करते हुए मोटरसाइकिल का पार्टश व कोयला मोड़ से एक मोटरसाइकिल जब्त किया। नगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर इन छह मोटरसाइकिल चोर को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.