बाराबंकी, फरवरी 1 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव में एक दिन पहले बाबू के खेत से चोरी हुए पंपिंग सेट को पुलिस ने बरामद कर लिया है।शनिवार की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौबीसी गांव के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व उस पर लदे चोरी के इंजन को पकड़ लिया।इंजन को बेचने जा रहे ट्रैक्टर पर सवार भिखरा गांव निवासी आरोपी शिवशंकर व दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि आरोपियों के पास अवैध चाकू एवं तमंचा भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...