पटना, दिसम्बर 26 -- जानीपुर पुलिस ने गुरुवार को चोरी के आरोप में होटल संचालक समेत दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में भागलपुर निवासी सागर कुमार उर्फ सोनू और रोशन है। थानेदार ने बताया कि दोनों एनएच किनारे होटल चलाते हैं। सिमरा के पास एक होटल में 22 दिसंबर को चोरी हुई थी। इस मामले में सागर होटल में छापेमारी कर चोरी के तीन गैस सिलिंडर, टीवी, इन्वर्टर, बैट्री, सीसीटीवी कैमरा व अन्य सामान शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...