सीवान, दिसम्बर 6 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन से चोरी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह गुरुवार की देर रात एक घर में घुस चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान घर वाले जाग गए और उसे दबोच लिया और हो हल्ला करने लगे। लोगों ने उसकी धुनाई कर सूचना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी महातम सिंह की पत्नी इंदू देवी के द्वारा दिए गए आवेदन में लाखों के गहने व नगद रुपए के चोरी के प्रयास का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाई है। हालांकि ग्रामीण उसे दबोच लिए थे और पुलिस के हवाले कर दिए। आरोपित स्थानीय निवासी मोनू सिंह उर्फ मनु सिंह है। पुलिस ने युवक के पास से चोरी का पर्स से नगद दो हजार रुपए बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...