समस्तीपुर, फरवरी 6 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में गुरुवार की देर शाम चोरी के आरोप में एक संदिग्ध युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुराकर पुलिस कस्टडी में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इधर शुक्रवार को पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान चकनूर के ही अवधेश झा के पुत्र अक्षय कुमार झा (32) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विगत दो फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकनूर में एक घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की जानकारी मिलने पर चकनूर निवासी ललित रजक की पत्नी पूजा कुमारी (38) ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया था। चोरी से संबंधित एक सीसी...