सीतापुर, अक्टूबर 4 -- सीतापुर, संवाददाता। सकरन थाना क्षेत्र के दुगाना गांव में गुरुवार सुबह चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। युवक दाल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया था। पकड़े जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसे रस्सी से कसकर बांध दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई भी कर दी। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चोर की पहचान शोभित कुमार निवासी थाना शारदा नगर, लखीमपुर के रूप में हुई है। वह गांव में दाल की बोरी चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और भीड़ ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.