मधेपुरा, नवम्बर 29 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के भेलाही गांव में एसएच 91 किनारे स्थित एक दुकान में चोरी करने के आरोप में पकड़ाए युवक को पुलिस के हवाले किया गया। इससे पहले पकड़ाए युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया। सूचना देकर बाइक और उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि शुक्रवार की अहले सुबह रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 11 भेलाही गांव के पास मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 किनारे स्थित दुकान में चोरी करने के दौरान युवक को पकड़ा गया। दुकानदार रौशन कुमार ने कहा कि सुबह में शौच करने निकले थे। दुकान के आगे पहले से एक बाइक खड़ी थी। दो युवक में से एक युवक दुकान में घुस गया। तब तक हम पीछे से उनको पकड़ लिया। इस दौरान उक्त युवक खुद को छुड़ाने के लिए हाथ में दांत काट लिया। हल्ला करने पर स्थानीय लोगो की ...