आजमगढ़, अगस्त 19 -- आजमगढ़। सरायमीर थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा है। उप निरीक्षक धर्मेद्र कुमार ने बताया कि सरायमीर में हुई चोरी के संबंध में जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना आरोपी एहतेशाम उर्फ सोनू निवासी चकिया इब्राहिमपुर थाना सरायमीर को पेडरा नहर के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 500 रुपये बरामद हुए। उसके विरुद्ध पांच मुकदमें दर्ज हैं। दुष्कर्म का आरोपी धराया आजमगढ़। तरवां थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता शनिवार की रात में घर में कपड़ा बदल रही थी। इस दौरान पड़ोसी उसके घर में घुस गया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि विशाल राजभर निवासी महुवारी थाना तरवां को तरवां बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...