संवाददाता, मई 13 -- यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित रायपुर में पड़ोसी ने सोमवार देर रात चोरी के आरोप में बंधक बनाकर 16 साल के रितेश रावत की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन पिता बेटे को छुड़ाकर घर ले आए। लेकिन तड़के किशोर ने साड़ी के झूले के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। उधर, सूचना मिलने पर मड़ियांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईआईएम रोड स्थित घर में ड्राइवर सरोज रावत परिवार के साथ रहते हैं। सरोज के मुताबिक बेटा रितेश भी स्थित दिव्य वसुंधरा इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। सोमवार देर रात एक बजे लाइट चली गई। रितेश अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर टहलने चला गया। कुछ देर बाद बेटी घर आ गई। रितेश बाहर ही टहल रहा था। काफी देर बाद भी वापस न लौटने पर बेटे को खोजने बाहर निकले तो पड़ोसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.