मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी के आरोप में जिस नौकर को बाहर निकाला गया वह मालिक का बेटा बनकर उनके गांव पहुंच गया। घर में लगे सारे पुराने सामान व फर्नीचर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। घटना सदर थाने के चौसीमा गांव की है। जानकारी मिलने पर जब मकान मालकिन अपने घर पहुंची तो आसपास के उनकों भी नहीं पहचाना। उन्होंने जब अपने को मकान मालकिन बताया तब ग्रामीणों को सच्चाई का पता चला। इसके बाद नौकर को ग्रामीणों ने पकड़ डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी नौकर को थाने ले आयी। मामले में मकान मालकिन ने सदर थाने में नौकर के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मालकिन ने पुलिस को बताया कि उनका मकान गोबरसही है। आरोपी उनके यहां काफी दिनों नौकर था। कुछ माह पूर्व आरोपी ने उनके यहां से लाखों के गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.