प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- कुंडा। थाना क्षेत्र के पुंवासी गांव निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उसके चाचा भारत सिंह ने सड़क किनारे मकान बनाकर रहते हैं। उसके चाचा दिल्ली में एक शादी समारोह में परिवार संग गए तो घर की जिम्मेदारी उसको दे गए। पांच मार्च की रात करीब नौ बजे वह घर खाना खाने जाने लगा तो गांव के ही संती सरोज, जग्गू सरोज, चूनी सरोज घर के बाहर खड़े थे। वह खाना खाकर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। भीतर पहुंचा तो आलमारी तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के लाखों के जेवरात, एलसीडी टीवी गायब था। इसके पहले भी आरोपी बस की बैटरी चोरी में पकड़े जा चुके हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित विक्रम सिंह की तहरीर पर सन्तू सरोज, जग्गी सरोज, चूनी सरोज के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दु...