प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को पोलो ग्राउंड मस्जिद के समीप चोरी के मामले में आरोपी चार नाबालिग लड़कों को पकड़ा। आरोपियों के पास से चोरी के सामान को बेचने से मिले 3700 रुपये भी बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करने की बात कबूल की। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...